फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : पीके का पीएम पर हमला, कहा- बिहार के लोगों का वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे मोदी

Mon, 14 Jul 2025 07:42 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar : प्रशांत किशोर अपनी यात्रा के दौरान लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमला कर रहे हैं। जाति के लिए नीतीश को वोट दिया, जाति जनगणना हो गई। इनके डर की वजह से अब लालू के लालटेन का तेल बनने को जनता तैयार नहीं। 
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर।जनसभा में जुटी लोगों की भीड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सुपौल के छातापुर प्रखंड अंतर्गत महद्दीपुर पहुंचे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर भाजपा, जदयू और राजद पर करारा हमला बोला है। महदीपुर मेला ग्राउंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष डर की राजनीति कर रहा है। भाजपा और जदयू वाले राजद का डर दिखा कर वोट मांग रहे हैं और राजद भी भाजपा-जदयू का डर दिखा रहा है। बिहार में शिक्षा और रोजगार की बेहतरी के साथ ही पलायन रोकने को लेकर इनके पास कोई विजन नहीं है। ऐसे में डरने के बजाय अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के विषय में सोच कर वोट करने की हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है।

विज्ञापन


लालू के लालटेन का तेल बनने से भी कुछ बदलने वाला नहीं
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों ने पीएम मोदी को मंदिर के लिए वोट दिया, वो बन गया। जाति के नाम पर वोट दिया तो नीतीश कुमार ने जाति गणना करा दिया। लेकिन, पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपने अभी तक अपने बच्चों के लिए वोट नहीं दिया। इसलिए आपके बच्चे मोदी के गुजरात में जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहे हैं। लालू के लालटेन का तेल बनने से भी कुछ बदलने वाला नहीं है। ऐसे में एक ही विकल्प है कि जनसुराज के विजन के साथ चलें। हमारी सरकार बनी तो बिहार में रोजगार के अवसर उत्पन्न कर पलायन रोकना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

छठ के बाद 10-12 हजार की नौकरी के नहीं करना होगा पलायन
उन्होंने कहा कि आज यहां लोगों को जागरूक करने आए हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करना चाहिए। जनता इस बात से संतुष्ट है कि उसे पांच किलो अनाज, सिलेंडर और बिजली मिल रही है। लेकिन जनता यह नहीं सोचती कि उसके बच्चों को शिक्षा और रोजगार नहीं मिल रहा है। अगर विधानसभा चुनाव के बाद आपके बच्चों को बिहार में अच्छी शिक्षा और रोजगार नहीं मिला तो आकर प्रशांत किशोर का गर्दन पकड़ लेना। कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। इस साल छठ के बाद सुपौल के युवाओं को 10-12 हजार रुपए की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


15 साल तक के बच्चों के प्राइवेट स्कूल का फीस देगी सरकार
पीके ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है। इसमें सुधार के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा। लेकिन, जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सकें।

बिहार में स्थापित करें जनता का राज, अपने बच्चों के लिए वोट दें 
 जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद उदय सिंह ने कहा कि आपको और आपके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। वही चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष व पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में बदलाव निश्चित है। लोग अब लालू और नीतीश से पूरी तरह ऊब चुके हैं। अब तक विकल्प के अभाव के कारण उन्हें एनडीए या महागठबंधन में से किसी एक को चुनना पड़ता था। लेकिन इस बार लोगों के पास जन सुराज का एक मजबूत और ईमानदार विकल्प है। जन सुराज किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, बल्कि बिहार के उन करोड़ों लोगों की पार्टी है जो बिहार में बदलाव चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें