फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: ‘बिजली की रोशनी छोड़कर भला कौन लालटेन में रहना चाहेगा?’, सीएम नीतीश कुमार ने कसा राजद पर तंज

Sun, 02 Nov 2025 06:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar Election: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सहरसा जिले में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को ‘जंगलराज’ के लिए जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सहरसा जिले के दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों महिषी और सोनवर्षा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पहली सभा महिषी के नवहट्टा स्थित राज संपोषित उच्च विद्यालय में हुई, जहां उन्होंने जदयू प्रत्याशी गूंजेश्वर साह के पक्ष में समर्थन मांगा। इसके बाद वे सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान पहुंचे और जदयू उम्मीदवार रत्नेश सादा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय झा भी मौजूद रहे, जिन्होंने मैथिली भाषा में जनता को संबोधित किया।

राजद पर तंज

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पूरा बिहार आज निःशुल्क, चकाचक बिजली की रोशनी से जगमगा रहा है, जबकि महागठबंधन के लोग अब भी लालटेन लेकर घूम रहे हैं। भला कौन बिजली छोड़कर लालटेन की रोशनी में रहना चाहेगा? लालू परिवार पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “राज्य को जंगलराज में धकेलने का काम उसी परिवार ने किया था, जहां पत्नी और बेटे दोनों मुख्यमंत्री बने। उस दौर में जनता भय और अराजकता में जीने को मजबूर थी, जबकि आज बिहार शांति, शिक्षा और विकास के रास्ते पर है।

पढे़ं: कांग्रेस विधायक के विरोध के कारण अपराधियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, विरोध के बाद लौटी; जानें 

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में अब तक 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाओं को जीविका समूहों से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पंचायत, नगर निकाय, शिक्षण संस्थान और पुलिस बल में आरक्षण देकर हमने उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया है। सीएम ने रोजगार सहायता योजना का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को दी जाने वाली 10 हजार रुपये की राशि कोई कर्ज नहीं, बल्कि प्रोत्साहन राशि है।
इसके साथ उन्होंने घोषणा की कि जो महिलाएं अच्छा काम करेंगी, उन्हें राज्य सरकार की ओर से दो लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

प्रत्याशी ने रखी अनुमंडल की मांग

विज्ञापन

सभा के दौरान जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा ने मुख्यमंत्री से सोनवर्षा को अनुमंडल और महुआ को प्रखंड का दर्जा देने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नीतीश कुमार का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभा स्थल पर कड़े इंतज़ाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर दो-दो मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें