फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 3.97 करोड़ के मालिक हैं विधायक बिजेंद्र, रामविलास के पास 91.50 लाख की संपत्ति; और कौन-कौन शामिल

Tue, 14 Oct 2025 09:52 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar Election: पिपरा से लगातार दूसरी बार जदयू उम्मीदवार के रुप में पर्चा दाखिल करने वाले विधायक रामविलास कामत 91 लाख 49 हजार 604 रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनकी पत्नी 05 लाख 92 हजार 807 रुपए के संपत्ति की मालकिन हैं। 
विज्ञापन
नामांकन सभा में सांसद दिलेश्वर कामैत के साथ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विधायक रामविलास कामत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल से वर्ष 1990 से लगातार विधायक रहे जदयू प्रत्याशी बिजेंद्र प्रसाद यादव कुल 03 करोड़ 97 लाख 44 हजार 941 रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनकी पत्नी 06 लाख 61 हजार के संपत्ति की मालकिन हैं। मूल रूप से सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड अंतर्गत मुरली निवासी स्व सुखराम यादव के 79 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र ने नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र में बताया है कि उन्होंने वर्ष 1965 में वीरपुर के राजकीय उच्च विद्यालय से उच्चतर माध्यमिक की डिग्री ली है। उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है और न ही कोर्ट में कोई मामला विचाराधीन है।

बिजेंद्र के पटना एसबीआई के खाते में 02 करोड़ 72 लाख 20 हजार 792 और बैंक ऑफ इंडिया सुपौल के खाते में 20 लाख 97 हजार 662 रुपए तथा कैश 01 लाख 91 हजार है। जबकि उनकी पत्नी के पास 91 हजार रुपए कैश है। मंत्री के पास 02 लाख 35 हजार रुपए का 20 ग्राम सोना और 120 ग्राम चांदी का जेवर है। जबकि पत्नी के पास 06 लाख रुपए का 45 ग्राम सोना और 800 ग्राम चांदी का जेवर है। इसके अलावा बिजेंद्र को मुरली में पैतृक संपत्ति के रूप में 75 लाख 400 रुपए के वर्तमान मूल्य की 6.07 एकड़ जमीन मिली है। जबकि मुरली में 12 हजार वर्गफीट और सुपौल जिला मुख्यालय स्थित गौरवगढ़ में 5186 वर्गफीट में मकान है, जिसकी कुल कीमत 01 करोड़ 45 लाख 400 रुपए है।

पांच वर्षों में करीब ढाई गुणा हुई बिजेंद्र की सालाना आमदनी
शपथ पत्र के अनुसार बिजेंद्र की आमदनी का स्रोत विधानसभा वेतन के अलावा कृषि, जेपी सेनानी पेंशन और किराया है। वर्ष 2021-22 में उनकी सालाना आय 624860 रुपए थी। जो अगले वर्ष बढ़ कर 724100 हो गई। वर्ष 2023-24 में उनकी आमदनी 1104000, 2024-25 में 1407730 और 2025-26 में 1474940 रुपए रही। इस प्रकार वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच उनकी सालाना आमदनी करीब ढ़ाई गुणा हो गई।

पढ़ें; बेगूसराय में जमीन विवाद में युवक की दोस्त ने की थी हत्या, सिगरेट पीने के बहाने बुलाकर मारी गोली

91.50 लाख की संपत्ति के मालिक रामविलास के विरुद्ध दो मुकदमे
पिपरा से लगातार दूसरी बार जदयू उम्मीदवार के रुप में पर्चा दाखिल करने वाले विधायक रामविलास कामत 91 लाख 49 हजार 604 रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनकी पत्नी 05 लाख 92 हजार 807 रुपए के संपत्ति की मालकिन हैं। सुपौल के बीएसएस कॉलेज से कला संकाय में 1988 में स्नातक उत्तीर्ण 62 वर्षीय रामविलास मूल रूप से सदर प्रखंड के सुखपुर-सोल्हनी निवासी स्व सरयुग कामत के पुत्र हैं।

जबकि पत्नी वर्तमान में इसी पंचायत से मुखिया हैं। विधानसभा वेतन और कृषि पर निर्भर रामविलास के विरुद्ध सुपौल सदर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। थाना कांड संख्या 41/19 में वह मारपीट व गाली-गलौज के आरोपी हैं और मामला सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। जबकि थाना कांड संख्या 143/14 में वह संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोपी हैं और मामला न्यायिक दंडाधिकारी सुपौल की कोर्ट में विचाराधीन है।

विधायक के चार बैंक खाते, एक में महज 2.30 रुपए
रामविलास के सुपौल एसबीआई खाते में 2575, एक्सिस बैंक में 11747 और बैंक ऑफ इंडिया में 11761 रुपए हैं। जबकि सुखपुर स्थित यूबीजीबी खाते में महज 02 रुपए 30 पैसे हैं। इसी बैंक में उनकी पत्नी के खाते में 39732 रुपए हैं। रामविलास के पास नगद 01 लाख 65 हजार और पत्नी के पास 95 हजार रुपए नगद हैं। उनके पास 02 लाख 987 रुपए का 15 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी का जेवर है। जबकि पत्नी के पास 04 लाख 58 हजार 75 रुपए का 30 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी का जेवर है।

इसके अलावा रामविलास के पास वर्ष 2020 में खरीदी गई स्कॉर्पियो है, जिसकी कीमत 12 लाख 55 हजार 553 रुपए है। साथ ही उनके पास 86.35 डिसमिल खेतिहर और 1.5 डिसमिल गैर कृषि जमीन है। दो मंजिला मकान सहित दोनों जमीन मिला कर वह 75 लाख 02 हजार रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें मकान की कीमत 37 लाख 02 हजार रुपए बताई गई है। शपथ पत्र के अनुसार बीते पांच वर्षों में रामविलास की आमदनी भी डेढ़ गुणा से अधिक बढ़ी है। वर्ष 2021-22 में उनकी सालाना आमदनी 425870 रुपए थी, जो 2025-26 में बढ़ कर 687640 रुपए हो गई है। वर्ष 2022-23 में उनकी आमदनी 475680, 2023-24 में 494350 और 2024-25 में 660970 रुपए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें