फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मधेपुरा में महिला की गला रेत कर हत्या, शव झाड़ियों से बरामद; खेत से काम कर लौट रही थी घर

Mon, 20 May 2024 02:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura Crime: मधेपुरा में खेत से काम करके घर लौट रही एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई और शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
खेत से लौट रही महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सुखासन वार्ड आठ निवासी पांडव यादव की पत्नी रीता देवी (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे रीता देवी कामत से काम कर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में बदमाशों ने उसे पकड़ कर गला रेत कर झाड़ी में फेंक दिया। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह मिली। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

 
मृतका के भतीजे नीतीश कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम उनकी चाची कामत पर मकई खेत से काम कर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सुखासन-खोपैती रोड पर पुलिया के पास बदमाशों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला सका।

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि सुबह को सुखासन पुलिया के पास चप्पल और कान की बाली मिली। वहीं, पास में ही पुलिया के नीचे महिला का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिर घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसपी प्रवेंद्र भारती और थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतका की दो बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी ऋचा कुमारी (18) और छोटी बेटी मीठी कुमारी (16) की है। वहीं, बेटा गोलू कुमार और मंकु कुमार है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें