फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सहरसा में स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मार कर हत्या, तथाकथित पत्नी ने परिजनों पर लगाया आरोप

Fri, 31 May 2024 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa Crime: सहरसा से स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की तथाकथित पत्नी ने परिजनों पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने हत्या की पीछे की वजह भी बताई है।
 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा में शुक्रवार को स्कूल जा रहे एक शिक्षक की गोली मार हत्या कर दी गई। गोली शिक्षक के पंजरे में लगी है। मृतक की तथाकथित पत्नी ने गोली मारे जाने के पीछे घर में जमीन को लेकर भाई, बहन और माता-पिता के बीच विवाद को कारण बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया व हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। मृत शिक्षक की पहचान बरियाही बाजार के स्थायी निवासी सरोज कुमार (45) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


घात लगाए बदमाशों ने की हत्या
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक सरोज कुमार पिछले कुछ दिनों से सहरसा शहर के पंचवटी स्थित एक किराए के घर में तथाकथित पत्नी के साथ रहता था। सरोज गांधी पथ पर घर का निर्माण भी करा रहा था। शुक्रवार की सुबह सरोज अपनी पत्नी को गांधी पथ के प्लॉट पर पहुंचाकर बाइक से बरियाही के सफावाद स्थित मिडल स्कूल जा रहा था। रहुआ नहर पहुंचते ही वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर दो फायर कर दिए, गोली लगते ही घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता बाल मुकुंद गुप्ता ने बताया कि सरोज की अभी शादी ही नहीं हुई है। वह रूपा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था।
 

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
‘रोज करते थे फोन, आज नहीं किया
मृतक की तथाकथित पत्नी रूपा ने बताया कि वह भी शिक्षिका है। उनके पति रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी स्कूल जा रहे थे। रूपा ने बताया कि सरोज प्रत्येक दिन स्कूल पहुंचने के साथ ही उन्हें फोन कर स्कूल पहुंचने की जानकारी देते थे। लेकिन आज कोई फोन नहीं आने के बाद उसने इधर से ही कॉल किया तो किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि सरोज का एक्सीडेंट हो गया है। जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि सरोज के पंजरे में गोली लगी है और उसकी बॉडी सड़क पर पड़ी है। रूपा ने बताया कि सरोज के घर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। भाई, बहन और माता-पिता सब से दुश्मनी थी। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि घर वालों ने ही हत्या करवाई है।
 
‘जमीन विवाद में हत्या का मामला’
थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि आज सुबह साढ़े छह बजे सरोज कुमार अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर खुद बरियाही स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पत्नी का फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमीनी विवाद में हत्या की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें