फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः जानिए कौन हैं तारकिशोर प्रसाद, जो चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Sun, 15 Nov 2020 07:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तारकिशोर प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत आने के बाद एनडीए ने अब राज्य में सरकार गठन के लिए कवायद तेज कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बिहार की राजधानी पटना में सीएम आवास पर एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

विज्ञापन


जबकि तारकिशोर प्रसाद को भाजपा के विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। वहीं उप नेता की जिम्मेदारी रेणु देवी को मिली है। अब आपको बताते हैं आखिर कौन हैं तारकिशोर प्रसाद, जिन्हें बिहार बीजेपी ने दी है अहम जिम्मेदारी।

तारकिशोर प्रसाद कटिहार सीट से चौथी बार जीत दर्ज की
तारकिशोर प्रसाद कटिहार के रहने वाले हैं। तारकिशोर प्रसाद की बिहार की राजनीति में अच्छी पकड़ है। 64 साल के तारकिशोर प्रसाद को चौथी बार कटिहार सीट से लड़ने का मौका मिला। इस चुनाव में उन्होंने डॉ राम प्रकाश महतो को हराकर कटिहार सीट से लगातार चौथी बार चुनाव में जीत दर्ज की। 
विज्ञापन




12वीं पास तारकिशोर प्रसाद करोड़पति हैं
तारकिशोर प्रसाद की शिक्षा की बात करें तो वे 12वीं पास हैं। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए हलफनामे के मुताबिक तारकिशोर प्रसाद करोड़पति हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, वे व्यापार और कृषि भी संभालते हैं।

तारकिशोर प्रसाद की कुल घोषित संपत्ति 1.9 करोड़ रुपये है, जिसमें 49.4 लाख रुपये चल संपत्ति है और 1.4 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। तारकिशोर प्रसाद कुल घोषित आय 3.7 लाख है, जिसमें 3.7 लाख रुपये उनकी व्यक्तिगत आय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें