फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishanganj Road Accident: बहन से मिलकर वापस घर जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

Thu, 04 May 2023 03:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj Road Accident: बिहार के किशनगंज जिले में गुरुवार को सड़क हादसा हुआ है। बहन से मिलकर घर वापस जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत पर गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर ढाया है। सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक की मौत से चारो तरफ मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात टाउन थाना क्षेत्र के किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर कदम रसूल के समीप एक बाइक सवार युवक अपनी बहन से मिलकर किशनगंज की तरफ से आ रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए है। साथ ही युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान उसके पास रखे आधार कार्ड के जरिए हुई है। मृतक चाकुलिया थाना क्षेत्र के बारोडीहा निवासी अरविंद कुमार (24) के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस...
घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस तथा परिजनों को दी। मौके पर पहुंची टाउन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और अग्रसर कारवाई में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनो में मचा कोहराम...
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं। जहां मृतक के शव को देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के माता ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक अपने बहन से मिलकर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है, जिसमें उनका घर का चिराग बुझ गया है। साथ ही परिजनों ने रोते-बिलखते हुए किशनगंज प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए ट्रक चालक पर उचित कारवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें