फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की टीम मौके पर

Wed, 11 Nov 2026 12:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार के किशनगंज में पश्चिमपाली स्थित पावर सबस्टेशन के पावर हाउस में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
पश्चिमपाली पावर सबस्टेशन में भीषण आग - फोटो : bihar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज में पश्चिमपाली स्थित पावर सबस्टेशन के पावर हाउस में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पावर हाउस में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। आग की भयावहता को देखते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें