फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidnapping in Bihar : 31 मार्च को शादी के लिए अगवा, फिर फिरौती मांगी; बरामदगी के बाद अब थाने से लड़की गायब

Sun, 07 May 2023 11:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar: अपह्रत लड़की की मां ने दो मई को एसपी मनोज कुमार तिवारी को लिखित शिकायत कर बताया कि उसे फोन कर अपहृता द्वारा लड़की को छोड़ने के लिये दो लाख रुपये की मांग किया गया है।
विज्ञापन
बैरगनिया थाना की पुलिस छानबीन कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी के बैरगनिया में मुहल्ला से अपह्रत लड़की बरामगदी के बाद पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकली। घटना के बाद पुलिस दंग रह गए। थानेदार ने फौरन सभी पुलिसकर्मियों को लड़की को खोन निकालने का आदेश दिया। अब पुलिस लड़की की तलाश में छापेमारी कर रही है। इधर, लड़की के भागने पर उसकी मां ने कहा कि अपहरणकर्ताओं के साथ पुलिस भी मिली हुई है।

विज्ञापन


मां का कहना है कि लड़की को थाने से भगाने में पुलिस हाथ भी है। इस संबंध में लड़की की मां ने एसपी मनोज कुमार तिवारी से मिलकर मामले की जांच करते हुए दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने और अविलंब लड़की को बरामद करने की मांग की है। वही  एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

महिला पुलिस अभिरक्षा में है लड़की
परिजनों का कहना है कि लड़की 31 मार्च की सुबह अपने घर से टहलने निकली थी। लेकिन वह लौट कर नही आयी। चार अप्रैल को ही एक अज्ञात फोन आया, इससे पता चला कि शादी की नीयत से बहला फुसलाकर उसका अपहरण किया गया है। अपह्रत लड़की की मां ने दो मई को एसपी मनोज कुमार तिवारी को लिखित शिकायत कर बताया कि उसे फोन कर अपहृता द्वारा लड़की को छोड़ने के लिये दो लाख रुपये की मांग किया गया है। इसी प्रकरण में 05 मई को स्थानीय थाना ने अपह्रत की मां को नोटिस भेजकर सूचना भेजा कि उनकी पुत्री को बरामद कर लिया गया है, इसे महिला पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। थाना पहुंचकर अपना पक्ष रखे। इसके बाद थाना पहुंचकर अपनी पुत्री से मिली। पुन 06 मई शनिवार को मां जब अपनी पुत्री से मिलने थाना गई तो बताया गया कि उनकी पुत्री सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही पुलिस अभिरक्षा से भाग गई है। इसके बाद फिर एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के साथ-साथ लड़की की शीघ्र बरामदगी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें