बिहार में एक आशिक मिज़ाज प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की है। बीडीओ साहब एक महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के आजमनगर के बीडीओ को अपने सरकारी आवास से एक किलोमीटर की दूर ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, फिर क्या था गांव वाले टूट पड़े और बीडीओ साहब की जमकर धुनाई हुई।
बाद में गांव के ही कुछ लोगों की मदद से बीडीओ साहब घटनास्थल से किसी प्रकार जान बचाकर भाग भी गए। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आजमनगर थाना में बीडीओ रतन लाल के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है।
इस संबंध में अनुमंडल अधिकारी डा. महेन्द्र पाल ने बताया कि बीडीओ रतन लाल फरार हैं। वहीं कटिहार के जिलाधिकारी प्रकाश कुमार ने उनके कामकाज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।