फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: बिहार चुनाव में कश्मीर-पाकिस्तान की एंट्री, भाजपा का कांग्रेस पर हमला

Mon, 19 Oct 2020 12:49 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस नेताओं के बयान से बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवाद का मुद्दा गरमाने के आसार हैं। पहले पी चिदंबरम की जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली का समर्थन और अब शशि थरूर की पाकिस्तानी मंच से कोरोना व अल्पसंख्यक मामले पर मोदी सरकार की आलोचना से भाजपा को मुद्दा मिल गया है।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि देश के मन मस्तिष्क से उतर चुकी कांग्रेस और राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान के लोगों की पसंद बन रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार का मामला नहीं उठाया। उल्टे विदेश में लगातार भारत की छवि खराब करने की कोशिश की। देश विरोधी रुख के कारण ही राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान में हीरो बन चुके हैं।

चिदंबरम अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के सुर में सुर मिला रहे हैं। चिदंबरम ने अनुच्छेद 370 की बहाली का समर्थन करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के दलों को साथ आने की अपील की थी।
विज्ञापन


पहले भी कश्मीर-पाकिस्तान बना मुद्दा
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले भी कश्मीर और पाकिस्तान मुद्दा बन चुका है। पिछले चुनाव में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि यदि बिहार में महागठबंधन जीता तो पाकिस्तान में पटाखे छोड़े जाएंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले मणिशंकर अय्यर की पीएम के खिलाफ टिप्पणी से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें