(फोटो इंडियन एक्सप्रेस)
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया की मां मीना देवी ने अपील की है कि उनके बेटे को आतंकवादी न बुलाया जाए। बिहार के बेगूसराय जिला स्थित पड़ोसी के घर में टीवी पर अपने बेटे की खबर देखकर वह फूटकर रोने लगीं।
मीना देवी ने फोन पर कहा, ‘जब से यह पता चला है कि कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया गया है, तब से हम लगातार टीवी देख रहे हैं। उसने कभी भी अपने मां-बाप तक का अपमान किया नहीं है, तो देश का अपमान करने का सवाल ही नही उठता है।
कृपया मेरे बेटे को आतंकवादी न बुलाएं। वह आतंकवादी नहीं हो सकता है।’ मीना एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं, जिनकी आय साढ़े तीन हजार रुपये महीना है।