फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लड़कियां मेरे घर भेजो वरना जेल भेज दूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के गया में एक एसडीएम को को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ एक अस्पताल के उप संचालक डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शिकायत दर्ज की थी कि आरोपी जज राम साजन ने उन्हें यह धमकी दी है कि अगर वे अस्पताल की नर्सों को उनके यहां नहीं भेजेंगे तो वे डॉक्टर को जेल भेज देंगे।
विज्ञापन


दरअसल डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह जिस अस्पताल में उप संचालक हैं वहां उनके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया। वह केस एसडीएम राम राजन के पास पहुंचा। इस केस के सिलसिले में राम साजन अक्सर अस्पताल जाने लगे। और बाद में उन्होंने डॉक्टर राजेंद्र से कहा कि वे उनके यहां अस्पताल की नर्सों और हेल्थ वर्कर्स को भेज दिया करें। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के मुतबिक जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो एसडीएम राम साजन उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। उन्हें यह धमकी देने लगे कि अगर उन्होंने नर्सें नहीं भेजी तो वे उन्हें जेल भिजवा देंगे।
विज्ञापन

दोषी पाए गए जज साहब सस्पेंड

इस धमकी के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने दिसंबर 2013 में पटना हाई कोर्ट में शिकायत की। जिसके बाद एसडीम राम साजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

इस मामले की पूरी छानबीन में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद उस मामले में निर्दोष पाए गए जिसके लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज था। जबकि एसडीएम राम साजन के खिलाफ फोन कॉल्स समेत कई सबूत सामने आए जिनसे ब्लैकमेलिंग की पुष्टि हुई। पूरी छानबीन के बाद एसडीएम राम साजन को सस्पेंड कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें