फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: स्टॉल पर चाय पी रहे पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

Sat, 12 Nov 2016 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिहार के रोहतास जिले में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पत्रकार धर्मेंद्र सिंह अपने गांव अमरा टोला के करीब स्टॉल पर चाय पी रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। 
विज्ञापन


गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने पत्रकार धर्मेंद्र को अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया था। उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन ने कहा कि वाराणसी ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

एसडीपीओ ने कहा, 'हत्या के मामले की जांच चल रही है।' पत्रकार की हत्या का शक रोहतास जिले में अवैध उत्खनन का बिजनेस करने वालों पर किया जा रहा है। गौरतलब है कि मई में बिहार के सीवान जिले में पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें