फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रेड लाइट इलाके में बचपन बचाओ आंदोलन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी; आठ नाबालिग लड़कियों को करवाया मुक्त

Wed, 12 Jul 2023 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Human Trafficking: संस्था के निर्देशक ने बताया कि बिहार राज्य के अधिकतर जिला में नाबालिग बच्चियों को मानव तस्कर के द्वारा फंसा कर रेड लाइट इलाके में यौन शोषण करवाया जाता है। बाल यौन शोषण के इन अड्डों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगवाने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन, जिला प्रशासन और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पहल कर रहे हैं।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान सीतामढ़ी पुलिस और अन्य टीमें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के बोहा टोला रेड लाइट इलाके में बचपन बचाओ आंदोलन और सीतामढ़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आठ नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया गया है। वहीं, दो ग्राहकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया गया है कि मंगलवार की देर रात्रि छापेमारी की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन के केंद्रीय निदेशक मनीष शर्मा सीतामढ़ी आए थे। उसके बाद निदेशक मनीष शर्मा ने सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा से मुलाकात कर रेड लाइट इलाके में मानव तस्करी कर देहव्यापार में नाबालिग बच्चियों को धकेले जाने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उन बच्चियों को मुक्त करवाने का आग्रह किया। उस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के निर्देशन पर छापेमारी की गई है।

छापेमारी में अनुमंडलीय पदाधिकारी सदर प्रशांत कुमार, डीएसपी सह नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई राकेश कुमार रंजन, बचपन बचाओ आंदोलन की टीम, नगर थाना, मेहसौल ओपी, डुमरा थाना, पुनौरा थाना की टीम शामिल थी। देर रात तक बोहा टोला रेड लाइट इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


संस्था के निर्देशक ने बताया कि बिहार राज्य के अधिकतर जिला में नाबालिग बच्चियों को मानव तस्कर के द्वारा फंसा कर रेड लाइट इलाके में यौन शोषण करवाया जाता है। बाल यौन शोषण के इन अड्डों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगवाने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन, जिला प्रशासन और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पहल कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें