फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद का बेटा बोला, मैं लूंगा पाक से बदला

Fri, 09 Aug 2013 11:30 AM IST
पटना/कोल्हापुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में आंसू और दिल में गुस्सा लिए बृहस्पतिवार को पाक हमले में शहीद हुए पांच जवानों को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन


पूरे सैनिक सम्मान के साथ बिहार व महाराष्ट्र स्थित उनके पैतृक गांव में जवानों का अंतिम संस्कार किया गया।

बिहार के आरा जिले में जहां 29 वर्षीय लांस नायक शंभु शरण उनके दो वर्षीय बेटे पीयूष ने जबकि सारण जिले में सरयू नदी के तट पर नायक प्रेम नाथ सिंह (35) को उनके ढाई वर्षीय पुत्र प्रतीक ने मुखाग्नि दी।

पटना जिले में सिपाही विजय राय (27) की चिता को उनके छह साल के बेटे विवेक ने अग्नि दिखाई। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए लोग ‘विजय राय अमर रहे’ के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन


पढ़ें, 'नहीं चाहिए मुआवजा, पाकिस्तान से बदला लो'
अंतिम संस्कार में मौजूद लोग उस समय बेहद भावुक हो गए, जब शहीद विजय राय के मासूम बेटे ने न सिर्फ अपनी मां और दादी को सांत्वना दी और साथ ही कहा कि अपने पिता का बदला लेने के लिए वह भी सेना में शामिल होगा।
विज्ञापन


दानापुर रेजीमेंट में राय के साथियों और बिहार पुलिसकर्मियों ने अपने हथियारों को झुकाकर उन्हें सलामी दी।

पढ़ें, शहीद जवानों के गांवों में पसरा मातमी सन्नाटा
सारण जिले के ही निवासी 23 वर्षीय लांस नायक रघुनंदन प्रसाद की चिता को उनके चाचा त्रिभुवन प्रसाद ने मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

नम आंखों से विदाई दी
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी नायक कुंदालिक माने को बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

गांव पिंपलगांव में माने के अंतिम संस्कार में सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और मराठा लाइट इन्फैंट्री के इस जवान को सलामी दी।

सड़क के जरिए कोल्हापुर भेजे जाने से पहले पुणे एयरपोर्ट पर दक्षिणी कमांड के अधिकारियों ने भी उन्हें सलामी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें