फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job Alert : इन 48 खेलों के खिलाड़ी हैं और बिहारी हैं तो आ गई सरकारी नौकरी; जानें कौन-कैसे करेंगे आवेदन

Sat, 27 May 2023 01:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Sportsman Jobs : खिलाड़ी हैं और बिहारी हैं तो बिहार में पहली बार सरकारी नौकरी की ऐसी संभावना बनी है। मुख्यमंत्री ने कई बार इसकी घोषणा की थी और अब ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। जानिए, कौन कर सकते हैं आवेदन और कैसे?
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार (BSSA) ने विभिन्न पदों पर खेल कोटा से भर्ती की घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार BSSA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड आवेदन कर सकते हैं। इसमें ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, रजद और कांस्य विजेता या शामिल हुए खिलाड़ियों को वरीयता दी जाएगी। साथ ही नेशनल, सीनियर नेशनल, जूनियर नेशनल गेम्स और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप और जूनियर नेशनल चैंपियनशित में स्वर्ण, रजद और कांस्य विजेता भी आवेदन कर सकते हैं। इन गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले, सहभागिता करने वालों की सीधी नियुक्ति होगी। ये खिलाड़ी किसी भी राज्य की तरफ से खेलकर पदक लाए हों, लेकिन मूल रूप से बिहारी हों। बिहार सरकार इन्हें 5400, 4600, 4200, 1900 और 1800 ग्रेड पे के आधार पर सैलरी देगी। 18 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी इसमें आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कम से कम इतना पढ़ा होना अनिवार्य
  • बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए विज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया है कि ग्रेड बी के पदों पर नियुक्ति के लिए स्नातक या इसके समकक्ष और ग्रेड सी के क्लर्क और LDC के पदों पर नियुक्ति के लिए इंटर पास और कार्यालय परिचारी के पदों पर नियुक्ति के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। 

जानिए, कैसे करें इस वैकेंसी के लिए आवेदन
  • फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए BSSA के आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • एक पद के लिए एक खिलाड़ी द्वारा एक ही आवेदन मान्य होगा|
  • लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
  • विज्ञापन के अनुसार केवल योग्य उम्मीदवारों को ही फॉर्म भरना चाहिए।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद अपने आवेदन को ड्राफ्ट के रूप में सेव करने के लिए सेव बटन पर क्लिक करें।
  • आप आवेदन पत्र को ड्राफ्ट के रूप में प्रिंट कर सकते हैं।
  • फाइनल सब्मिट करने से पहले अपनी प्रविष्टियों को सत्यापित करें। सब्मिशन के बाद कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है।
  • फाइनल सबमिशन के बाद एप्लीकेशन आईडी जनरेट होगी।
  • केवल फाइनालाइज आवेदन पर विचार किया जाएगा।
  • फाइनालाइज किए गए आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट करें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें।
  • फोटो का साइज 50 KB से कम होना चाहिए। (200 x 230 px)
  • फोटो स्पष्ट होनी चाहिए, धुंधली नहीं होनी चाहिए और सेल्फी नहीं होनी चाहिए।
  • आपके हस्ताक्षर का आकार 20 KB से कम होना चाहिए। (140 x 60 px)
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें