फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कन्हैया के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अदालत परिसर में जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर वकीलों के हमले के एक दिन बाद उसके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


बेगुसराय के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बिहट गांव के मकसासपुर टोला में रहने वाले कन्हैया के परिवार वालों की सुरक्षा के लिए एफसीआई पुलिस थाने में पांच सुरक्षा बलों और एक अधिकारी को तैयार रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार रखने का फैसला ऐहतियातन लिया गया है। बुधवार को दिल्ली के पटियाला हाउस अदालत में कन्हैया पर हमले हो गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस टीम रखी गई है तैयार

एसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस टीम तैयार रखी गई है। उन्हें तभी तैनात किया जाएगा जब कन्हैया के परिवार या घर वालों को कोई धमकी या चेतावनी दी जाती है।

स्थानीय भाजपा विधायक और एबीवीपी कार्यकर्ता बेगुसराय जिले में कन्हैया कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।

इस बीच कन्हैया के बड़े भाई मणिकांत सिंह और उसके छोटे भाई प्रिंस कुमार अपने माता-पिता के साथ घर पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें