फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगेः जीतन राम मांझी

Wed, 02 Sep 2020 10:23 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार-जीतन राम मांझी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) एनडीए में शामिल हो गई है। पार्टी पिछले महीने ही महागठबंधन से अलग हुई थी। जीतन राम मांझी ने कहा, हमने जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन किया है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा बन गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। 

विज्ञापन

 

बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगेः मांझी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा, जिस गठबंधन के साथ हम लोग फैसला ले रहे हैं, नीतीश कुमार के साथ और एनडीए के साथ, उसे जिताने के लिए हमारे कार्यकर्ता राज्यहित में बिहार में एनडीए की सरकार बने इसके लिए हम लोग एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगे। उन्होंने आगे कहा, लालू प्रसाद जी के गलत चक्कर में हम पड़ गए कि आओ भाई जो एनडीए काम कर के नहीं दे रही है वो हम करके देंगे लेकिन वहां हमें यही लगा कि वहां तो भाई-भतीजावाद है, भ्रष्टाचार है, हर तरह से अपने बारे में विशेष सोच है न कि राज्य के लिए।



मांझी ने 22 अगस्त को महागठबंधन के साथ रिश्ता तोड़ा
आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में लगातार हो रही उपेक्षा से नाराज मांझी ने 22 अगस्त को महागठबंधन के साथ रिश्तों को तोड़ लिया। इसके लिए उन्होंने पार्टी की कार्यसमिति की बैठक की, जिसके बाद महागठबंधन छोड़ने पर निर्णय लिया गया। वहीं, जीतन राम मांझी ने 27 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


मांझी और नीतीश की इस मुलाकात के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी पार्टी का एनडीए में विलय हो सकता है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे एनडीए में शामिल होने को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि 30 अगस्त को चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। 

हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू के साथ उत्साहजनक बातचीत चल रही है तब किसी और के साथ जाने का कोई तुक नहीं है।

लगता है कि भाजपा ने मांझी के एनडीए में लौट आने को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा था कि जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करता है, उसका गठबंधन में स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें