फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जनरल' के बयान पर भड़के मांझी, बताया सामंतवादी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सुनपेड में दो दलित बच्चों को जिंदा जलाने की घटना और उस पर केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह का बयान भाजपा के जी का जंजाल बन गया है। विपक्षियों के साथ-साथ सहयोगियों ने भी भाजपा पर निशाना साध दिया है।
विज्ञापन


बिहार में भाजपा के मुख्य साझीदार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी वीके सिंह के बयान पर घोर आपत्ति जताई है। मांझी ने कहा वीके सिंह के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। यह सामंतवादी सोच है।

हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के अध्यक्ष मांझी ने ट्वीट कर कहा, 'वीके सिंह ने दलितों को जलाए जाने पर उनकी तुलना कुत्तों से की है। प्रधानमंत्री को इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं वीके सिंह के बयान के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं।
विज्ञापन

VK सिंह ने दलितों को जलाये जाने पर उनकी तुलना कुत्ते से किये हैं, तो @narendramodi जी संज्ञान लेते हुए उन पर उचित कार्रवाई करें।— Jitan Ram Manjhi (@ManjhiHAM) October 22, 2015

लालू ने भी साधा निशाना

लालू ने कहा कि जनरल का बयान भाजपा की मूल सोच को उजागर करता है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ''देश में ये सब क्या हो रहा है। माना की जुबान में हड्डी नहीं होती पर मोदी के मंत्रियों की ये बदजुबानी देश की रीढ़ की हड्डी तोड़ रही है।''

भाजपा पर लगातार हमलावर होते हुए लालू ने कहा, ''देश किस मुहाने पर खड़ा है, मैने 2014 में ही कहा था देश टूटेगा या रहेगा, निर्णय आपको करना है। मेरी बातों का अनसुना करने का नतीजा सामने है।''

उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा कि जो ''वीके ‌सिंह ने बोला वही बीजेपी का मूल विचार है। जो दलितों पिछडों को जितना अधिक गाली देगा, शोषण करेगा उसको आरएसएस बीजेपी उतना ही बड़ा नेता मानता है।''
जो V.K Singh बोला वही BJP का मूल विचार है. जो दलित-पिछड़ा को जितना अधिक गाली देगा, शोषण करेगा उसको RSS व BJP उतना ही बड़ा नेता मानता है— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 22, 2015
विज्ञापन

क्या कहा था वीके सिंह ने

अपने बेलौस और विवादित बयानों के कारण पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह लगातार भाजपा के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। हर बार वह कुछ न कुछ ऐसा कह देते हैं कि मीडिया के साथ साथ विपक्षियों के निशाने पर भी आ जाते हैं।

हाल में हरियाणा के सुनपेड में दलित मासूमों को जिंदा जलाने की घटना के बाद आया उनका एक बयान अब उनके साथ पूरी पार्टी के लिए जी का जंजाल बन गया है। वीके सिंह ने कहा ‌था कि, स्‍थानीय घटनाओं को भाजपा से नहीं जोड़ना चाहिए।

यह दो परिवारों के बीच झगड़ा था जिसने ऐसा रूप ले लिया। प्रशासन का बचाव करते हुए सिंह ने कहा कि, ''प्रशासन कहां विफल रहा। हर चीज के लिए सरकार जिम्मेदार हो, ऐसा नहीं है। यह तो ऐसा है कि जैसे कोई एक कुत्ते पर पत्‍थर फेंकता है तो भी सरकार जिम्मेदार है.... ऐसा नहीं है।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें