फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीयू नेता बोले- BJP से समझौता नहीं करने वालों के खिलाफ होती है साजिश

Wed, 27 Dec 2017 12:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
उदय नारायण चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। चौधरी ने जेडीयू के खिलाफ बगावत करते हुए आरोप लगाया है कि जो लोग बीजेपी के सामने घुटने नहीं टेकते बीजेपी उनके खिलाफ साजिश करती है। चौधरी के बयान को सीधे-सीधे नीतीश कुमार पर हमला माना जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लालू जी ने भाजपा का साथ दिया होता तो आज 'राजा हरिश्चंद्र' होते: तेजस्वी यादव

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष और जेडीयू नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि, 'लालू जी के खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है वो बदले की भावना से हो रही है, जो लोग बीजेपी के प्रभाव के बाहर हैं या तो उन्हें साथ मिलाकर उसको बौना कर देते हैं, जो समझौता नहीं करता उसके विरुद्ध साजिश की जाती है।' 
  "Lalu ji ke khilaaf jo karyawahi ho rahi hai woh badle ke bhaav se ho rahi hai, jo log BJP ke hold ke bahar hain ya toh usko bona kardete hain sath mila kar, jo samjhauta nahi karta uske virudh saazish ki jaati hai.":JD(U) leader Uday Narayan Choudhary pic.twitter.com/fGumI3GrI3 — ANI (@ANI) December 27, 2017
विज्ञापन



एक निजी चैनल से बात करते हुए उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि, 'लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ बदले की नीयत से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस खेल में नीतीश कुमार और बीजेपी के लोग शामिल हैं।' 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में देवघर कोषागार से अवैध निकासी के एक केस में दोषी करार दिया है और सजा का ऐलान जनवरी में होगा। फिलहाल लालू यादव रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में बंद हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें