फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू ने कहा कुत्ता, भड़के जदयू प्रवक्ता करेंगे केस

Fri, 17 May 2013 05:18 PM IST
पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता संजय सिंह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर मानहानि का मुकदमा करेंगे।
विज्ञापन


लालू यादव ने बुधवार को अपनी 'पिरवर्तन रैली' में संजय सिंह को देसी नस्ल का कुत्ता कहा था। इससे नाराज हो संजय सिंह यह कदम उठाएंगे।

संजय ने कहा कि लालू प्रसाद ने परिवर्तन रैली में उनका नाम लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने उनके बारे में जो टिप्पणी की है, उसकी राजनीति में कोई जगह नहीं है। यह बात लालू प्रसाद की मानसिकता बताती है।

'परिवर्तन रैली' में लालू ने कहा कि कि नीतीश कुमार ने दो अल्सेशियन पाले हैं। उनमें एक का नाम संजय झा और दूसरे का संजय सिंह है।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि लालू प्रसाद अपने इन जुमलों और मुहावरों के जरिए समजा में तनाव बनाए रखना चाहते हैं। लालू चाहते हैं की तनाव पैदा हो, ताकि उनकी राजनीति को भरपूर जगह मिले।
विज्ञापन


संजय पहले लोजपा में रामविलास पासवान के अत्यंत करीबी थे। अब जदयू में हैं और नीतीश कुमार के खास लोगों में गिने जाते हैं। वह राज्यसभा में जदयू के सांसद हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें