फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JDU: जदयू अध्यक्ष लल्लन सिंह ने कहा- 2024 के चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री

सार

पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। यह बैठक कुढ़नी विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के हारने के दो दिन बाद हुई। 
विज्ञापन
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 2024 के आम चुनावों के लिए विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं। शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद लल्लन सिंह ने पत्रकारों को संबोधित किया। 
विज्ञापन


पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। यह बैठक कुढ़नी विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के हारने के दो दिन बाद हुई थी, जिसका परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया गया था। लल्लन सिंह ने कहा, भारत सरकार भी नीतीश कुमार के काम की सराहना कर रही है। वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं। मुंगेर से लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सोमवार को लगातार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। ललन सिंह ने शनिवार को रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा सदस्य अनिल हेगड़े के समक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक देश के सभी राज्यों से जदयू कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने कहा कि रविवार को खुला सत्र होगा। सीएम ने कहा कि मिशन 2024 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जदयू को 3,645 वोटों से हराकर कुढ़नी विधानसभा सीट जीती थी। भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता ने 76,722 वोट हासिल करके उपचुनाव जीता, जबकि जदयू के मनोज कुशवाहा सिंह को 73,073 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें