फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नीतीश-सम्राट की मुलाकात के बाद विजय चौधरी ने दिया जवाब, कहा- थोड़ा सब्र कर लीजिए

Sun, 12 Apr 2026 04:54 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : हर तरफ बस एक ही सवाल है कि आखिर बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर विजय चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन में बस कुछ ही दिन बचे हैं। थोड़ा सा सब्र कर लीजिए, सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन
बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अब भाजपा की सरकार बनने वाली है। इसको लेकर महज 20 घंटों के भीतर सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से दूसरी बार मुलाकात की। इस बैठक में विजय चौधरी भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद सीएम हाउस से बाहर निकलते हुए विजय चौधरी ने संकेतों में कहा कि नई सरकार के गठन में बस कुछ ही दिनों का समय शेष है, थोड़ा धैर्य रखें, जल्द ही सब स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज: BJP ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को पटना बुलाया
विज्ञापन


बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी से जब पत्रकारों ने सीएम फेस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सवाल को भाजपा के पाले में डाल दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा तय करना भाजपा की आंतरिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना उम्मीदवार एनडीए के समक्ष रखेगी, जिसके बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चेहरे पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। विजय चौधरी ने कहा कि नई सरकार के गठन में बस कुछ ही दिन बचे हैं। थोड़ा सा सब्र कर लीजिए, सबको पता चल जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह भाजपा को तय करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें