दुसरे की बातों पर चलते हैं सीएम, का ललन सिंह ने दिया जवाब
- फोटो : अमर उजाला
दुसरे की बातों पर चलते हैं सीएम, का ललन सिंह ने दिया जवाब
उपेन्द्र कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि नीतीश कुमार अपने आसपास बैठे तीन चार लोगों की ही बात मानते हैं, अपने बुद्धि विवेक से कुछ नहीं करते हैं। इस बात पर जब ललन सिंह से मीडिया ने सवाल पूछा तो इस का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जब पहली बार विधायक बने उस समय नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा को विरोधी दल का नेता बनाया था। जबकि उस समय वह नेता नहीं थे बल्कि उपनेता थे। जब विरोधी दल के नेता का चुनाव हो रहा था उस समय छह टर्म, सात टर्म विधायक बने लोग भी पार्टी में मौजूद थे। इनके व्यक्तिगत स्वभाव से सभी परिचित थे। इसलिए कोई नहीं चाहता था कि इनको पार्टी में लिया जाए और इन्हें नेता बनाया जाए। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सब की बातों को दरकिनार करते हुए उन्हें विरोधी दल का नेता बनाया, उनको सम्मान दिया। इसलिए यह कहना गलत होगा कि नीतीश कुमार दूसरों के बातों पर चलते हैं जबकि हकीकत यह है कि वे सुनते सब की हैं लेकिन करते अपने मन की हैं ।