फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू का रुख नरम, भाजपा का ही होगा पीएम

Sat, 13 Apr 2013 06:37 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजग के प्रमुख घटक दल जनता दल (यू) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक शनिवार से दिल्ली में शुरु हो गई।
विज्ञापन


बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष शरद यादव के घर जदयू के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडे पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद जदयू नेता केसी त्यागी ने टीवी चैनलों के साथ बातचीत में बताया कि पार्टी भाजपा के साथ 17 वर्ष पुराना गठबंधन नहीं तोड़ेगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर विचार के लिए भाजपा को 6 से 8 महीने का समय दिया जाएगा। हालांकि प्रधानमंत्री भाजपा का ही होगा।

हालांकि पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इस बारे मे उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

जद-यू सूत्रों ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और विदेश नीति से संबंधित तीन प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें