फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: जेडीयू को एक और बड़ा झटका

Tue, 01 Jul 2014 09:43 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में सत्ताधारी पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोनाज़िर हसन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिये उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा दिया है।

जेडीयू छोड़ने के मुद्दे पर हसन ने कहा, "जेडीयू में आंतरिक लोकतंत्र का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।"
Trending Videos
विज्ञापन

बीजेपी में होंगे शामिल

मोनाज़िर हसन मुंगेर से चार बार विधायक और बेगुसराय से एक बार सांसद रह चुके हैं।

जब उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह बुधवार को पटना में भाजपा में शामिल होंगे।

मोनाज़िर हसन साल 2000 में आरजेडी सरकार में मंत्री रहे। साल 2005 में नीतीश कुमार के बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें सरकार में शामिल किया गया और वो मंत्री बनाए गए।

वो पिछले लोकसभा चुनाव में बेगुसराय से सांसद चुने गए। हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव में बेगुसराय से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें