फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में फंदे से लटकता मिला जदयू नेता का शव, तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2019 06:29 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के एक स्थानीय नेता (अनुसूचित जाति) का शव एक थाने के अंदर शौचालय में फंदे से लटकता मिला। उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। इस घटना के बाद नालंदा जिले के उनके गांव के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि नेता की मौत के संबंध में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गणेश रविदास (45) का शव बृहस्पतिवार को देर रात नालंदा जिले के नगरनौसा थाने के शौचालय में फंदे से लटकता मिला। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसी जिले से आते हैं।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी के अनुसूचित जाति सेल के प्रखंड प्रमुख रविदास को एक लड़की के अपरहण के संबंध में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। हालांकि, इस मामले में रविदास नामजद नहीं थे। शुक्रवार की सुबह उनके गांव में उनकी मौत की खबर फैलने के बाद, उनके समर्थकों ने थाने में घुसकर पथराव किये जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। गांववालों का आरोप है कि यह हिरासत में प्रताड़ना से परेशान होकर की गई खुदकुशी है।
विज्ञापन


कुछ गांववालों का आरोप है कि उन्होंने दिवंगत के सिर पर चोट के निशान देखे जिससे पता चलता है कि उन्होंने पुलिस के हाथों यातनाओं से तंग आकर खुदकुशी की। उनका आरोप है कि रविदास ने एक लड़की की उसके प्रेमी से शादी कराने और शहर के बाहर आश्रय दिलाने में उसकी मदद की थी। इस लड़की के पिता ने ही अपहरण का मामला दर्ज कराया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लड़की के पिता से मिलीभगत थी और वे रविदास से लड़की का पता बताने का दबाव डाल रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें