फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीयू को झटका, किशनगंज प्रत्याशी ने वापस ली उम्मीदवारी

Tue, 15 Apr 2014 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान होने में बस दस दिन बाकी हैं और ऐसे नाजुक समय जनता दल यूनाईटेड को बडा झटका लगा है।
विज्ञापन


पार्टी की तरह से किशनगंज सीट के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी अख्तरुल इमान जेडीयू को छोड कांग्रेस का सपोर्ट करने का फैसला लिया है।

जेडीयू उम्मीदवार अख्तरुल इमान ने कहा, 'अल्पसंख्यक वोटों को बंटने से रोकने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार और इस सीट से मौजूदा सांसद के पक्ष में नाम वापस लेने का फैसला किया है।'

इमान हाल ही में आरजेडी से इस्तीफा देकर जेडीयू में शामिल हुए थे। इमाम आरजेडी के उन 13 विधायकों में से हैं जिन्होंने लालू यादव की पार्टी के खिलाफ बगावत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमान किशनगंज जिले के कोचाधमन सीट से विधायक हैं। बगावत के इनाम के तौर पर नीतीश कुमार ने उन्हें किशनगंज से लोकसभा टिकट दिया था।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने फैसले की जानकारी देने के लिए नीतीश कुमार से बात करने की कोशिश की थी, पर उनसे संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बारे में किशनगंज के स्थानीय जेडीयू नेताओं को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें