फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की पटना रैली रद्द करने की मांग

Sun, 06 Oct 2013 01:11 AM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
जदयू के नेता पटना में 27 अक्तूबर को होने वाली गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को रद्द करवाना चाहते हैं। उनका मानना है कि मोदी की रैली राज्य में शांति का माहौल बिगाड़ेगी।
विज्ञापन


जदयू की युवा इकाई के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोदी की रैली के संबंध में एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा है कि मोदी अगर रैली करने पर अड़े रहते हैं तो मुख्यमंत्री को उन्हें गिरफ्तार करने में बिल्कुल नहीं हिचकना चाहिए।

यादव का कहना है मोदी की हुंकार रैली बिहार के शांतिपूर्ण माहौल को मुश्किल में डाल सकती है। इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है और आपसी एकता को चोट पहुंच सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जब से जदयू ने एनडीए से नाता तोड़ा है तब से बीजेपी राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश में लगी है। लिहाजा मोदी की रैली को तुरंत रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें