फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रोहतास में RJD विधायक के होटल पर IT रेड, प्रबंधक और कर्मियों से हुई पूछताछ

Fri, 18 Nov 2022 10:19 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

आईटी की टीम पटना से डेहरी ऑन सोन पहुंची। छापेमारी के दौरान होटल के दफ्तर के सभी कागजात जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिला के डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के आवासीय होटल पर इनकम टैक्स विभाग ने छापामार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल के दफ्तर के सभी कागजात जब्त कर लिए गए। 

विज्ञापन

आईटी टीम की कई गाड़ियां गुरुवार शाम फतेह बहादुर सिंह के पाली रोड स्थित 'होटल बुद्धा विहार' पहुंची। इस दौरान होटल में बाहरी ग्राहकों के प्रवेश को रोक दिया गया। छापेमारी के दौरान होटल के दफ्तर के सभी कागजात जब्त कर लिए गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विधायक फतेह बहादुर सिंह शहर से बाहर हैं और उनके होटल के प्रबंधक और अन्य कर्मियों से पूछताछ की गई। 


आईटी की टीम पटना से डेहरी ऑन सोन पहुंची। जानकारी के अनुसार आईटी के अधिकारी को अपने साथ सूटकेस लेकर भी अंदर जाते देखा गया है। मौके पर 10 से अधिक आईटी के कर्मी और अधिकारी मौजूद रहे। जांच में जुटी टीम के सदस्य से पूछने पर खुद को आयकर विभाग के टीम के सदस्य बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें