फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS के पत्र से मुंगेर में हड़कंप, लिखा पूरे परिवार को बम से उड़ा दूंगा

Thu, 20 Aug 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुंगेर जिले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अथवा आईएसआईएस के पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। यह पत्र जिले के डीएम आवास, इनकम टैक्स कार्यालय और आयुक्त के पास भेजा गया है।
विज्ञापन


पत्र में आयुक्त से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पत्र मिलने के बाद आयुक्त ने बैठक बुलायी, इसमें डीएम और एसपी शामिल भी शामिल हुए।

इधर, पटना पुलिस मुख्यालय ने भी मुंगेर जिला प्रशासन से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद डीआईजी बी शुक्ल ने कहा कि आयुक्त लियान कुंगा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

लिखे गए है नारे

मामले की जांच की जा रही है। उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं होगी। मुंगेर जिला एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि धमकी भरा पत्र भेजने के मामले की जांच हो रही है।

जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पत्र में आईएस को 50 लाख रुपये की रंग दारी देने के लिए कहा गया है। पत्र पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लिखे गए हैं।

इससे पहले भी इस संगठन के नाम से पत्र मिला था पर लोगों ने इसे हल्के में लिया था। इस पत्र के मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें