फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू-नीतीश ने अमित शाह के दावे को बताया गलत

Sat, 11 Jul 2015 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजद और जदयू ने अमित शाह के उस दावे को गलत बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने ही देश को पहला ओबीसी प्रधानमंत्री दिया है।
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने अमित शाह के बयान को नकार दिया है और उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की याद दिलाई है जो ओबीसी थे।

नीतीश ने कहा कि शाह का दावा पूरी तरह से गलत है कि नरेन्द्र मोदी देश के पहले ओबीसी प्रधानमंत्री हैं। वहीं लालू यादव ने भी शाह के बयान का कठोर विरोध किया।
विज्ञापन

मैंने देवेगौड़ा को पीएम बनाने में की मदद- लालू

उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा ही पहले ओबीसी प्रधानमंत्री हैं जिन्हें मैंने वहां तक पहुंचने में मदद की। लालू ने संवाददाताओं से कहा कि शाह थोड़ा परेशान दिख रहे हैं इसलिए गलत दावे कर रहे हैं।

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पिछड़ा वोट बैंक पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। पार्टी में पहली बार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गठन को इसी प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है।

पार्टी मुख्यालय में अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसके संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही देश को पहला ओबीसी प्रधानमंत्री दिया है।
विज्ञापन

ये है अमित शाह का बयान

पिछड़े वर्ग के सबसे अधिक सांसद और विधायक भाजपा में ही हैं। इससे साफ है कि भाजपा पिछड़ों को उनका अधिकार देने में सबसे आगे रही है।

उन्होंने कहा कि पिछड़ों के विकास से ही देश का विकास संभव है। पिछड़ा मोर्चा के गठन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिनंदन के लिए आयोजित समारोह में शाह ने कहा कि यह मोर्चा समाज में समरसता का आंदोलन बनकर उभरेगा।

यह किसी एक जाति का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा, बल्कि पिछड़ा समाज के सभी फूलों को जोड़कर एक बड़ी माला का आकार लेगा। कुछ सियासी लोगों ने पिछड़ों के कल्याण के नाम पर पार्टियां बनाईं लेकिन वे एक जाति तक सिमटकर रह गए। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के गठन से बिहार विधानसभा चुनाव में जीत पक्की हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें