फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेटे-बहू की लड़ाई में बीचबचाव का ऐसा अंजाम! दोनों का कांड जानकर इनके लिए फांसी मांग रहे लोग

Tue, 01 Aug 2023 11:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Police : पति-पत्नी की लड़ाई में एक-दूसरे को चोट पहुंचाने और यहां तक कि जान देने या मर्डर करने तक की खबरें आती रहती हैं। लेकिन, यहां मामला कुछ दूसरा हो गया। आपस में लड़ रहे बेटे-बहू ने बीचबचाव करने गए शख्स को मार डाला। बेटा पकड़ा भी गया, मगर बहू फरार है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना बिहार के मोतिहारी की है; लेकिन सबक हर जिले, हर शहर, हर प्रदेश के लिए है। पति-पत्नी की लड़ाई में बीचबचाव कितना भारी पड़ सकता है, इसका अनुमान इस वाकये से लगाया जा सकता है। यहां बेटे-बहू कुछ देर पहले एक-दूसरे पर हमलावर थे, लेकिन जब बुजुर्ग को लगा कि इस हंगामे को रोकना चाहिए तो सोचते-सकुचाते घुस गए। यह घुसना जानलेवा हो गया। आपस में उलझ रहे पति-पत्नी ने मिलकर पीटते-पीटते इन्हें मार डाला। बेटा तो पकड़ा गया, लेकिन बहू फरार हो गई। अब इलाके के लोग इन दोनों के लिए फांसी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
घटना मोतिहारी जिला के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला बाजार की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सुभाष सिंह टोला निवासी 55 वर्षीय राम अयोध्या सिंह की बहू मीना देवी और उसके पुत्र विक्की के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हल्ला-गुल्ला सुनकर राम अयोध्या सिंह उधर गए और दोनों के बीच बीच-बचाव करने लगे। इसी क्रम में दोनों पति पत्नी राम अयोध्या सिंह पर ही टूट पड़े।  दोनों मिलकर वृद्ध की जमकर पिटाई कर दी जिससे राम अयोध्या सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी तुरंत वहां पहुंच गये और आरोपी पुत्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बहू अंधेरे का फायदा उठा कर घटनास्थल से फरार हो गई। लेकिन पुलिस ने छापेमारी कर बहू मीना देवी को भी गिरफ्तार कर लिया।

परिजन आरोपी बहु की फांसी की कर रहे मांग
मृतक के भाई विजय सिंह ने पुलिस को घटना के संबंध में सारी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे रात में अचानक दोनों पति पत्नी लड़ने लगे। दोनो के बीच विवाद को देख कर पिता राम अयोध्या सिंह भी छुड़ाने गए। इसी बीच दोनों ने मिल कर उन पर ही हमला कर दिया, और लाठी डंडा से वार कर दिया। विजय सिंह ने बताया कि जब तक हमलोग वहां पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी। विजय सिंह ने कहा कि हम पुलिस से मांग करते है कि आरोपी  को फासी हो।

क्या कहते है थानाध्यक्ष
मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि सूचना मिली कि मेला बाजार में बेटा बहु ने मिल कर अपने ससुर की हत्या कर दी है। आरोपी बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि बहू फरार हो गई थी। पुलिस ने छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें