फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

''दारोगा बोला एक बार घर पर आकर मिलो तुम्हारा काम हो जाएगा''

Sun, 18 Jan 2015 11:55 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाने में तैनात दारोगा इन दिनों क्षेत्र में खासे चर्चित हुए जा रहे हैं। दारोगा की आशिक मिजाजी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार दरअसल दारोगा के थानाक्षेत्र के गांव की दो सगी बहनों से फोन पर अश्लील बात करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बहनों के माता-मिता के खिलाफ किसी मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज है। आरोप है कि परिजनों को जेल जाने से बचाने के लिए दारोगा ने बहनों को फोन कर घर पर आकर मिलने को कहा और काम हो जाने की बात कही। बेला थाना क्षेत्र के मछपकौनी गांव की दो सगी बहनों ने मोबाइल पर दारोगा की अश्लील बात रिकार्ड कर इस बात की शिकायत परिजनों से की।

अब दोनों बहनों के परिजन दारोगा की इस हरकत की शिकायत एसएसपी से करने की तैयारी में हैं। वहीं दारोगा ने मामले से साफ इंनकार किया।

Trending Videos
विज्ञापन

रात को फोन कर करता अश्‍लीली बातें

बता दें कि दोनों बहनों के माता-पिता पर किसी मामले में बेला थाने में प्राथमिकी दर्ज है। दोनों बहनों ने अपने माता-पिता को बचाने के लिए थाना के दारोगा सतीश से मिलकर इंसाफ की गुहार लगायी। सतीश ही मामले की जांच कर रहा है। बताया गया कि बाद में दारोगा ने किसी दलाल के माध्यम से बड़ी बहन का मोबाईल नम्बर हासिल किया और फोन करने लगा।

आरोप है कि दारोगा ने बड़ी बहन को फोन कर घर पर आने को कहा। दारोगा अक्सर रात को फोन कर अश्लील बातें करता था। घर पर आकर मिलने के बदले में दारोगा थाने में दर्ज दोनो बहनों के माता-पिता के मामले को सुलझाने की बात कहता था। आरोप है कि दारोगा रात को रोज फोन करने लगा और बहनों को परेशान करने लगा।

दारोगा के रोज फोन करने से तंग आकर बहनों ने यह बात परिजनों व गांव के लोगों को बतायी। जिसके बाद उन्होंने मोबाइल में दारोगा की अश्लील बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। अब लड़कियों के परिजन पूरे मामले की शिकायत एसपी से करने की तैयारी में हैं। जबकि दारोगा ने दोनों बहनों द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें