पश्चिम बंगाल में होने वाले ‘‘पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा ‘‘(West Bengal Joint Entrance Examination) WBJEE” परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल ने WBJEE की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पटना से हावड़ा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
दो दिन चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर स्पेशल ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी गई है। पटना और हावड़ा के बीच गाड़ी संख्या 03252/03251 पटना-हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल नाम से चलेगी। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना से हावड़ा के लिए 29 अप्रैल (शनिवार) को तथा हावड़ा से पटना के लिए 30 अप्रैल (रविवार) को चलेगी।
कहां से कब खुलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
इन स्पेशल ट्रेन के लिए समय सारणी जारी किए गए हैं। गाड़ी संख्या 03252 पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन 29.04.2023 (शनिवार) को पटना से 14.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। और वापसी में गाड़ी संख्या 03251 हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन 30.04.2023 (रविवार) को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर तथा अगले दिन सोमवार को 10.00 बजे पटना पहुंचेगी।
किन किन स्टेशनों पर रुकेगी
पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में बख्तियारपुर, मोकामा, लक्खीसराय, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान और बंडेल स्टेशनों पर रूकेगी।
जानिए किस किस श्रेणी की है सुविधा
पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04, स्लीपर क्लास के 14, साधारण श्रेणी के 02 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे। उक्त बात की जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।