फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब 100 रुपए की जगह एटीएम से निकलने लगे 2 हजार के नोट

Sun, 05 Aug 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक एटीएम ग्राहकों पर इतना मेहरबान हुआ कि 100 रुपए की जगह 2 हजार के नोट निकलने लगे। मामला बिहार के प्राचीन देवी मंदिर के पास स्थित इंडियन बैंक का है। 

विज्ञापन


यहां ग्राहक उस वक्त भौंचक्के रह गए जब एटीएम से 100 रुपए का नोट निकानले के लिए बटन दबाने के बाद 2000 के नोट निकल रहे थे। लोगों ने भी खुब फायदा उठाया और देखते ही देखते एटीम के सामने लोगों की भीड़ लग गई। नोटों के निकलने का सिलसिला रात 9 बजे तक चला। इस दौरान 2000 रुपए के करीब 436 नोट निकाले गए।

दरअसल इंजीनियर ने गलती से एटीएम मशीन में 100 के नोट वाली प्लेट में 2000 के नोट डाल दिए थे। वहीं बैंक प्रबंधन ने कहा कि इंजीनियर ने नोटों को सही प्लेट में नहीं रखा। एटीएम से 8,72,000 रुपए की रकम निकाली गई है जिन्होंने एटीएम से गलती से नोट निकाले हैं उन्हीं से इन्हें वसूला जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें