फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax in Action : पटना में बड़े हॉस्पिटल, नामी डॉक्टर-ज्वेलर निशाने पर...आयकर सर्वे से सनसनी

Wed, 08 Feb 2023 05:39 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

I-T Survey in Bihar : मंगलवार को आरा-पटना में JDU के दिग्गज नेता के बाद भोजपुर में आयकर विभाग ने डॉक्टरों पर दबिश दी तो अंदाजा नहीं था कि राजधानी के भी कई नामचीन डॉक्टर, हॉस्पिटल और ज्वेलर अगले ही दिन इनकम टैक्स के निशाने पर होंगे।
विज्ञापन
पटना के एक अस्पताल में आयकर टीम के साथ पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में आयकर की टीम ने बुधवार को बहुत बड़ा धमाका कर दिया। प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमूल्य कुमार कुमार के अक्षत हॉस्पिटल, अनीसाबाद के एसएस हॉस्पिटल, सगुना मोड़ के समय हॉस्पिटल, फुलवारीशरीफ के कैपिटल हॉस्पिटल समेत डाकबंगला रोड के हरिनिवास में ज्वेलर के यहां सर्वे के लिए आयकर टीम पहुंच गई। आयकर विभाग ने इसे छापा नहीं, सर्वे कहा है। सर्वे में आयकर टीम मूल रूप से हिसाब-किताब देखती है कि टैक्स की चोरी तो नहीं की जा रही है। अक्षत हॉस्पिटल में आयकर टीम को अबतक कुछ गड़बड़ी हाथ नहीं लगी है, क्योंकि यहां सबकुछ कंप्यूटराइज्ड है। जिन अस्पतालों में कोई भी कामकाज मैनुअल हो रहा होगा या जहां डॉक्टर कमाई कम दिखाकर आयकर बचा रहे होंगे, उनका फंसना तय है। अभी किसी भी जगह के सर्वे में आयकर विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन


सबसे चौंकाने वाला नाम अक्षत हॉस्पिटल
बुधवार को जहां आयकर की टीम सर्वे के लिए पहुंची, उसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमूल्य कुमार सिंह का अक्षत हॉस्पिटल है। डॉ. अमूल्य कुमार सिंह दो दशक से पटना के लिए पहचाने हुए नाम हैं और काम के साथ समाजसेवा के लिए भी चर्चा में रहते हैं। डॉ. सिंह के भाई इंडियन रेवन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी हैं। डॉ. सिंह की पत्नी डॉ. मनीषा सिंह जानीमानी कैंसर विशेषज्ञ हैं। आयकर सर्वे में डॉ. अमूल्य सिंह का नाम सुनते ही लोग इसलिए भी चौंक रहे हैं, क्योंकि यहां सभी तरह के मरीजों को कंप्यूराइज्ड बिल देकर ही इलाज की प्रक्रिया से जोड़ा जाता है। घर में IRS अधिकारी होने के कारण टैक्स संबंधित तमाम नियमों का पालन करते लोग कागजों में भी देखते रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें