फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर में बोलेरो की ठोकर से किशोर की मौत, विरोध में आगजनी के साथ 2 घंटे तक सड़क जाम

Fri, 03 Feb 2023 10:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर में एक अनियंत्रित बोलेर ने एक किशोर को ठोकर मार दिया जिससे किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई। मामला पूसा थाना क्षेत्र के देवपार पंचायत भवन के पास की है। गुस्साए लोगों ने घटनास्थल के पास सड़क जाम कर दिया और आगजनी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
समस्तीपुर में बोलेरो की ठोकर से किशोर की मौत के बाद आगजनी करते स्थानीय लोग - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में एक अनियंत्रित बोलेर ने एक किशोर को ठोकर मार दिया जिससे किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई। मामला पूसा थाना क्षेत्र के देवपार पंचायत भवन के पास की है। मृतक किशोर की पहचान हरपुर महमदा पंचायत निवासी उमेद खान उर्फ लड्डू के 12 वर्षीय पुत्र समीर कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समीर सड़क किनारे से गुजर रहा था। इसी क्रम में एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे जा रहे समीर को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे समीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों द्वारा शोर मचाया गया जिसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिर गुस्साए लोगों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया और आगजनी कर जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। घटना से आक्रोशित लोगों ने टीचर कॉलोनी के पास समस्तीपुर पूसा मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क जाम होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पूसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद फिर जाम को हटाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें