फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में किराये के कमरे में चल रहा था अवैध ब्लड बैंक, स्थानीय लोगों ने किया भंडाफोड़

Mon, 24 Aug 2020 04:11 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध ब्लड बैंक का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट चूनाभट्ठी मोहल्ले में रविवार को स्थानीय लोगों ने ही इसका भंडाफोड़ किया और धंधे से जु़ड़े आरोपी को मिलकर पकड़ा। किराये के कमरे में चल रहे इस अवैध ब्लड बैंक के गोरखधंदे के बारे में मोहल्ले को लोगों को तब शक हुआ जब उन्होंने यहां रोजाना लोगों की भीड़ होते देखा। इसके बाद मोहल्ले वालों ने कमरे में रहने वाले एक व्यक्ति को पकड़कर उससे पूछताछ की और फिर पूरे मकान को घेर लिया। बाद में मिठनपुरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आधा दर्जन युवकों को पकड़ा। हालांकि इसमें धंधे से जुड़े कई आरोपी भाग निकले। पुलिस ने छापेमारी में यहां से आधा दर्जन ब्लड यूनिट भी जब्त की है और जांच की बात कही है। 

विज्ञापन


मकान मालिक की पत्नी ने बताया कि जूरन छपरा इमलीचट्टी के नवीन कुमार ने उनके कमरे को कुछ वक्त पहले किराए पर लिया था। उधर स्थानीय लोगों ने बताया कि किराये के कमरे में यहां पर गांव के गरीब तबके के लोगों को पैसे का लालच देकर उनसे खून लिया जाता था और फिर उसे बाजार में ऊंची कीमत पर बेच दिया जाता था। कथित तौर पर इस सबके पीछे नवीन को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, हालांकि वो अभी फरार है और उसकी खोज जारी है।

पूरे मामले में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया, 'मालीघाट में एक कमरे में ब्लड बैंक के नाम पर यह सब चल रहा था। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सरगना सूरज फरार है। कुछ यूनिट ब्लड मिला है। सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इसका सत्यापन कराया जाएगा। गलत होने पर सभी के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें