पटना समेत राज्य भर के कई केंद्रों पर आईआईटी के परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार करने के बाद हॉल में प्रवेश नहीं किया और विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
आईटीआई की परीक्षा मंगलवार से तीन दिनों तक होनी है। विभाग द्वारा पहले से रद्द हुई परीक्षा का मंगलवार से आयोजन हो रहा है। इससे पहले ये परीक्षा फरवरी और अगस्त में रद्द हुई थी। पूर्व में प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द की गई थी जिसका मंगलवार से आयोजन हो रहा है।
लेकिन परीक्षार्थी लगातार इसके विरोध में हैं और पहले ली गई परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। पटना के अलावा आरा, बक्सर, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, समस्तीपुर, औरंगाबाद, सासाराम शेखपुरा, सीवान समेत राज्य के कई शहरों से परीक्षार्थियों के हंगामा, प्रदर्शन, आगजनी और विरोध की खबरें मिल रही हैं।