फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS KK Pathak : आईएएस अफसर की गालियों के खिलाफ BAS अफसरों ने पूरे बिहार में काला बिल्ला लगाया, अबतक सनहा

Fri, 03 Feb 2023 05:29 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में सीनियर आईएएस केके पाठक (IAS KK Pathak) ने बिहार और बिहारियों के साथ बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को गाली दी थी। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने पूरे बिहार में इस घटना के विरोध में काला बिल्ला लगाकर काम किया। 
विज्ञापन
नवादा में कार्यालय के बाहर आकर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार में निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव और बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (BIPARD) के महानिदेशक केके पाठक (IAS KK Pathak) ने बिहार और बिहारियों के साथ बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को गाली दी थी, जिसका विडियो अब मुख्यमंत्री के भी संज्ञान में आ चुका है। बिहार और बिहारियों ने तो इसपर गुस्सा नहीं दिखाया है, लेकिन बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने पूरे बिहार में इस घटना के विरोध में काला बिल्ला लगाकर काम किया। शुक्रवार को बिहार के हर जिले से ऐसी तस्वीरें सामने आईं। अररिया में मुख्यमंत्री ने केस की जानकारी होने की बात कही, लेकिन पटना के सचिवालय थाने में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (BASA) की तहरीर को प्राथमिकी के रूप में दर्ज नहीं किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर इसे सनहा के रूप में लिया गया है। असंज्ञेय अपराध के इस केस में वरीय पदाधिकारियों के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें