बिहार में नई सरकार तो बन गई लेकिन विवाद और मतभेदों का सिलसिला तेज हो गया है। अब मंत्रिपद को लेकर विधायकों में खींचतान साफ नजर आ रही है। जदयू विधायक बीमा भारती ने ऐसा ही एक मुद्दा उठाकर नीतीश कुमार की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जदयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि मैं केवल इस बात से नाराज हूं कि जदयू विधायक लेशी सिंह को हमेशा कैबिनेट में क्यों चुना जाता है। सीएम उसमें क्या देखते हैं? अपने क्षेत्र में होने वाली घटनाओं को लेकर बार-बार उनका नाम सामने आता है, इससे पार्टी बदनाम होती है। हमारी बात क्यों नहीं सुनी जाती है? क्या इसलिए कि हम पिछड़ी जाति से हैं?