फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- मैं पार्टी का 12वां खिलाड़ी हूं, दिल की बात करता हूं

Mon, 27 Nov 2017 05:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को गुजरात चुनाव पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह कुछ कहेंगे तो यह अनुशासनहीनता होगी। 
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के लिए गुजरात नहीं जाने के मुद्दे पर सिन्हा ने कहा कि हो सकता है कि पार्टी ने उन्हें 12वें खिलाड़ी की तरह बचा के रखा हो।

उन्होंने कहा, ‘मैं कभी अपनी पार्टी का स्टार कैंपेनर हुआ करता था, लेकिन अब मुझे रोक कर रखा गया है। मैं नहीं जानता कि मुझे क्यों रोक कर रखा गया है।’

गुजरात में पार्टी के सभी बड़े नेताओं की मौजूदगी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि दिल्ली में भी पार्टी ने प्रचार के लिए इतने ही मंत्री उतारे थे, लेकिन परिणाम क्या हुआ।
विज्ञापन


सांसद ने पीएम मोदी के मन की बात का जिक्र करते हुए कहा कि मन की बात पर किसी का कॉपीराइट है, इसलिए मैं दिल की बात करता हूं। मालूम हो कि पिछले काफी समय से शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पार्टी में हाशिये पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें