शादीशुदा गोविन्द ने नेपाल में इस महिला से की शादी
- फोटो : अमर उजाला
मामला दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना क्षेत्र का है। गायत्री मंदिर के पास रहने वाले गोविन्द कुमार एक निजी बैंककर्मी हैं। गोविन्द आठ साल पहले प्रेरणा से दरभंगा कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद प्रेरणा को अपने माता-पिता के साथ दरभंगा में रह रहे थे। इसी दौरान गोविन्द का तबादला रक्सौल हो गया और वह वहां जाकर रहने लगा। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से गोविन्द और संगीता की दोस्ती हो गई जो देखते ही देखते प्यार में बदल गई।
इस वजह से पति को छोड़ दिया
पहले पति को छोड़ने के संबंध में संगीता ने कहा कि मेरे पति एक खतरनाक रोग से ग्रसित होने के कारण काफी बीमार रहते थे। इसी वजह से मैंने उनको छोड़ दिया और गोविन्द से शादी करने का निर्णय ले लिया।
शादी का दिखाया प्रमाण
संगीता ने बताया कि मैंने अपने दोनों बच्चों और पति को छोड़ कर गोविंद से मंदिर में शादी कर ली। संगीता अब उस शादी की तस्वीर प्रमाण के तौर पर सबको दिखा रही है।
ऐसे हुआ खुलासा
शादी के कई वर्षों तक गोविन्द अपनी दोनों पत्नियों को अलग अलग रखा। इस बीच उसका फिर रक्सौल से दूसरी जगह तबादला हो गया। गोविन्द का रक्सौल से तबादला होते ही गोविन्द और संगीता की पहले बातचीत कम हुई और फिर धीरे धीरे दोनों के बीच की दूरी भीं बढ़ने लगी। संगीता ने बढ़ती दूरी को देखकर गोविन्द के पास आने का मन बना लिया। संगीता ने बैंक से गोविन्द के घर का पता लिया और दरभंगा पहुंच गयी।
दरभंगा पहुंचने पर खुला राज
संगीता अपने बीमार पति और दो बच्चों को छोड़कर जब दरभंगा पहुंची तब उसका सामना हकीकत से हुआ जिसे देखकर संगीता सन्न रह गई। दरभंगा में उसे पता चला कि गोविंदा पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।
मकान मालिक ने घर से निकाला
संगीता जब गोविन्द के घर पहुंची तो वहां पहले से गोविन्द की पत्नी प्रेरणा अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी। संगीता ने अपनी और गोविन्द की कहानी सबको सुनाई तो वहां इस बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामा और शोरगुल होते देख प्रेरणा के मकान मालिक ने प्रेरणा को घर से निकाल दिया। अब दोनों पक्ष महिला थाना में पहुंच न्याय की गुहार लगा रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि आपलोग आपस में समझौता कर लीजिये। इधर गोविंदा घर से फरार है।