फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खान ब्रदर्स में से रईस खान पर गोलीबारी मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की; कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Mon, 02 Oct 2023 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Police: थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इसमें ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, कुछ ने सरेंडर कर दिया है। लेकिन आरोपी आसिफ अली डेढ़ साल से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन
रईस खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में खान ब्रदर्स में से छोटे भाई रईस खान पर गोली चलाने के आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुवल गांव में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फरार चल रहे आरोपी आसिफ अली सिद्दीकी के घर कुर्की की कार्रवाई की। दरअसल, रईस खान पर हमले के मामले में ज्यादातर आरोपी पकड़े जा चुके हैं। कुछ ने तो खुद ही सरेंडर कर दिया है। लेकिन आसिफ अली लंबे समय से फरारी काट रहा था, जिसके घर कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, खान ब्रदर्स में से छोटे भाई रईस खान ने 2022 एमएलसी में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वह चार अप्रैल 2022 को चुनाव खत्म होने के बाद अपने काफिले के साथ सीवान से अपने घर गयासपुर जा रहा था। तभी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुवल गांव के पास बड़रम मोड पर रईस खान के काफिले पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग हुई थी। उस हमले में रईस खान बाल-बाल बच गया था। उसमें उसके गांव के एक व्यक्ति विनोद यादव की मौत हो गई थी। वहीं, कुछ लोग घायल भी हुए थे।

विज्ञापन


इस मामले पर रईस खान ने आसिफ अली सहित कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। उसके बाद से पुलिस आसिफ अली को काफी दिन से तलाश कर रही थी। लेकिन वह फरार चल रहा था, जिसे लेकर अब कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की की गई है।
विज्ञापन


रईस खान पर हमला मामले के आरोपी आसिफ अली के घर कुर्की के बारे में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इसमें ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, कुछ ने सरेंडर कर दिया है। लेकिन आरोपी आसिफ अली डेढ़ साल से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें