फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: घर में सो रहे होटल संचालक की चाकू गोद कर हत्या; दरवाजे पर ताला मारकर फरार हुआ अपराधी

Tue, 10 Oct 2023 03:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Police: वैशाली में घर में सो रहे होटल संचालक की अज्ञात अपराधी ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी और दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो गया। कहा जा रहा है कि घर में लूटपाट भी की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के देशराज पुर स्थित घर में सो रहे होटल संचालक की अज्ञात अपराधी ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। इससे पहले अपराधी ने घर में लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था। मृतक की पहचान देशराज पुर निवासी विन्देशर साह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विन्देशर साह अपने घर पर ही रह कर होटल चलाता था। उसके दो बेटे हैं जो पटना में रहते हैं। बताया जा रहा है कि जब सुबह को काफी देर तक दुकान नहीं खुलने पर आसपास के लोग दुकान पर चाय पीने पहुंचे तो दुकान बंद पड़ी थी। जब लोगों ने खिड़की से घर के अंदर देखा तो बिछावन पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। इसके बाद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। इसकी सूचना स्थानीय थाना महनार को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची महनार थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजने की कवायद भी शुरू कर दी है। विन्देशर साह के दोनों बेटों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। दोनों गांव पहुंच भी रहे हैं।

आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की घटना को अंजाम भी दिया गया है। घर में पड़े बक्से सहित तमाम चीजों का ताला टूटा हुआ मिला। अपराधियों ने गला रेतकर हत्या की है। वहीं, शरीर पर भी कई जगह चाकू गोदने के निशान पाए गए हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि विन्देशर साह होटल चलाकर अपनी गुजर-बसर करते थे। हत्या के बाद अपराधी कमरे के बाहर दरवाजे में ताला मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के आने के बाद दरवाजे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें