फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horrific Road Accident : मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार को टेम्पू ने रौंदा, दो की मौत

Sun, 10 Sep 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News ; एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक कृष्णाष्टमी का मेला देखकर लौट रहे थे। तभी टेम्पू ने सामने से बाइक में टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में कृष्णाष्टमी का मेला देखकर लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को टेम्पो ने रौंद दिया जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के तरवारा चौक के पास की है। मृतकों की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बहेरा निवासी लालो यादव (38) और रामखेलावन सदा के पुत्र सज्जन सदा (40) के रूप में की हुई है। इस भीषण टक्कर में जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी समर सदा का पुत्र वकील सदा गंभीर रूप से घायल हो गया है। टेम्पू में सवार कुछ लोग भी चोटिल हुए हैं जिन्हें स्प्ताल भेज दिया गया हैं।

विज्ञापन


टेम्पू और बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत
घायल युवक ने बताया कि बाइक पर सवार लालो, सज्जन सदा और वकील सदा जमालपुर थाना क्षेत्र के अमृत नगर ढलान के पास से जन्माष्टमी का मेला देखकर लौट रहे थे। तभी जमालपुर की तरफ से आ रहे एक टेम्पो ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में लालो यादव और सज्जन सदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रात्री गश्ती करते हुए जब वहां स्थानीय पुलिस वहां पहुंची तब सभी घायलों को बिरौल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार वकील सदा की हालत गंभीर है।

गश्ती पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 
घटना के संबंध में जमालपुर थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से घायल वकील सदा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसने किसको टक्कर मारी इस बात की जांच की जा रही है। टेम्पू में सवार कुछ लोग भी चोटिल हुए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें