फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः होमगार्ड बना 'चोर', पुलिस की जीप से चुरा रहा पेट्रोल, वीडियो वायरल

Wed, 01 Jul 2020 09:13 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
विज्ञापन
होमगार्ड पुलिस की जीप से चुरा रहा पेट्रोल - फोटो : social media
विज्ञापन

जब होमगार्ड ही चोरी का काम करने लगे तो फिर चोर से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? यह बात कोई बनावटी नहीं है बल्कि हकीकत है। जी हां, जिस होमगार्ड पर रखवाली करने की जिम्मेदारी होती है, अगर वही चोरी करने लगे तो आप औरों पर क्या भरोसा करेंगे? मगर सब एक जैसे नहीं होते। 

विज्ञापन


दरअसल, मामला बिहार के सारण जिले का है, जहां एक होमगार्ड पुलिस की जीप से पेट्रोल चुरा रहा था। इस आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सारण एसपी हर किशोर राय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वहीं जलालपुर थाना के सब इंस्पेक्टर मधु शर्मा को ट्रक से अवैध वसूली के मामले में एसपी हर किशोर राय ने सस्पेंड कर दिया।

पुलिस जिप्सी से पेट्रोल चुराते किसी ने होमगार्ड का वीडियो बना लिया और उस वीडियो को वायरल कर दिया। इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर सारण एसपी हर किशोर राय के निर्देश पर होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि टाउन थाना चौक पर एक वाहन से बिना चालान रुपए लेने के मामले में एक होमगार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ टाउन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें