फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: बिहार में होली की बधाई के बहाने सियासत, लालू बोले- बुराई का अंत होगा, नीतीश-भाजपा ने दिया यह संदेश

Fri, 14 Mar 2025 02:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: तेजस्वी यादव ने लिखा कि आपके जीवन में रंग भरने का वर्ष है यह! चुनाव बाद जब आपको बिहार में नौकरी-रोजगार मिलेगा, काम के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। इस 20 वर्षों की सरकार की विदाई के बाद ही आपके जीवन में खुशहाली के रंग आएंगे।
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू यादव और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कुछ इलाकों में आज होली मनाई जा रही है और ज्यादातर जगह कल इस त्योहार को मनाया जाएगा। लेकिन, सियासी गलियारों में आज ही सभी नेता होली की बधाई एवं शुभकामना दे रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार समेत लगभग सभी दिग्गज नेताओं ने होली की शुभकामना राज्यवासियों को दी। लेकिन, राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने होली की शुभकामना के साथ एनडीए सरकार पर हमला भी बोला है। लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, महंगाई और अस्थिर सरकार लिखा था। इस तस्वीर के साथ लालू प्रसाद ने लिखा कि बिहार इस होलिका दहन हर बुराई के अंत का ले रहा प्रण!। अब उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को होली की शुभकामना देते हुए लिखा कि रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।

बिहार को उन्नत बनाने वाले एक नए अध्याय का आरम्भ करे
वहीं तेजस्वी यादव ने लिखा कि आपके जीवन में रंग भरने का वर्ष है यह! चुनाव बाद जब आपको बिहार में नौकरी-रोजगार मिलेगा, काम के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने आगे लिखा कि इस 20 वर्षों की सरकार की विदाई के बाद ही आपके जीवन में खुशहाली के रंग आएंगे। रंग नौकरी का, उन्नति और सद्भाव का रंग रोज़गार का, विकास और बदलाव का। तेजस्वी ने आगे लिखा कि यह होली आपके जीवन में सुखद परिवर्तन का प्रारंभ करे। बिहार को उन्नत बनाने वाले एक नए अध्याय का आरम्भ करें। इसे पहले तेजस्वी यादव ने लिखा था कि होलिका दहन की आग में हम सब मिलकर नफ़रत, हिंसा, घृणा, अहंकार, बैर-भाव, कड़वाहटें और गलतफहमियों के साथ-साथ स्वयं और समाज में व्याप्त गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, बुराई, कष्ट एवं निराशाओं को जलायें। इस होली पर हम सब मिलकर नया बिहार बनाने के लिए एक नई शुरुआत करें जो प्रेम, विश्वास, सच्चाई और खुशहाली के रंगों से भरी हो।
विज्ञापन


गुंडाराज में गुलाल नहीं, खून उड़ता था

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राजद और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। भाजपा ने होली की शुभकामना के बहाने लिखा कि बिहार में होली के रंग बदले हैं, लेकिन लालूराज का खौफनाक इतिहास नहीं! गुंडाराज में गुलाल नहीं, खून उड़ता था, आज कानून का राज है, खुशियों की बहार है। इतना ही नहीं भाजपा ने लालू राज और वर्तमान सरकार के कार्यकाल भी तुलना भी की। लिखा कि बिहार में बदला दौर, अब रंगों में बहार! लालू राज में डर था, सन्नाटा था। आज कानून का राज है, खुशियों की बरसात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें